शाही टुकड़ा
सामग्री:
ब्रेड स्लाइस: 8 पीस
चीनी: 100 ग्राम
दूध: 250 ग्राम
छोटी इलाइची: 3 - 4
केसरिया रंग: थोड़ा सा
तलने के लिए घी: 100 ग्राम
खोया: 100 ग्राम
मेवा: 100 ग्राम
सजाने के लिए: चांदी का वर्क
खुशबू के लिए: केवड़ा या एसेंस
विधि: ब्रेड की स्लाइसेस को हलके गुलाबी रंग होने तक तलें. फिर दूध में चीनी डालकर गरम करें. उसमें रंग एवं इलाइची पाउडर डालें। एक फैले बर्तन में स्लाइसेस फैला दें. ध्यान रहे ब्रेड स्लाइसेस एक दूसरे के ऊपर न रहें. अब ऊपर से दूध डालें. धीमी आंच पर धीमे - धीमे पकने दें. जब दूध सूख जाये तब आंच से उतार कर थोड़ा ठंडा होने दें. अब धीरे से चम्मच से उठाकर प्लेट में सजाते जाएं. अब उसी बर्तन में खोये को भून कर हलकी चीनी व केवड़ा एसेंस मिला दें. अब हर स्लाइस पर खोये को फैला दें. ऊपर से कटा मेवा व चांदी का वर्क सजा कर सर्व करें.
पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment