Thursday, May 7, 2015

आलू बोन्डा

आलू बोन्डा बनाने की विधि इस प्रकार है:

सामग्री:
आलू - 500 ग्राम
प्याज़ - 150 ग्राम
हरी मिर्च - 5 से 6
हल्दी - 1/2  छोटा चम्मच
लाल मिर्च -   1/2  छोटा चमच्च
निम्बू - 1

छौंक के लिए: राइ, हींग, करीपत्ता, तेल - 2 चम्मच

लपेटने के लिए: बेसन - 200 ग्राम, सोडा चुटकी भर, नमक स्वादानुसार

तलने के लिए: तेल -  250 ग्राम

विधि: आलू को उबालकर छीलकर मैश करें. प्याज़ को चोप कर लें. एक कढ़ाई में थोड़ा तेल डाल कर अच्छी तरह गरम होने दें. राई और करीपत्ता का छौंक देकर प्याज़ और  हरी मिर्च को डाल कर भूनिये; और हल्दी, लाल मिर्च डाल कर आलू डालें; नमक डाल कर थोड़ी देर भून लें.

आंच से उतार कर निम्बू और हरा धनिया डालें। ठंडा  होने के बाद निम्बू के साइज के गोले बनाएं। बेसन का घोल बनाने के लिए बेसन को छान लें. नमक, लाल मिर्च और थोड़े से पानी में घुला हुआ सोडा मिलाएं। अब धीरे धीरे पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. थोड़ी देर रखिये ताकि बेसन फूल जाए. अगर बहुत गाढ़ा हो जाये तो थोड़ा सा पानी मिलाएं। अब आलू के गोले इसमें डुबो कर गरम तेल में कुरकुरे होने तक तलिये। तेल को अच्छी तरह से निकाल कर तले हुए बोंडे ब्राउन पेपर पर डालें ताकि वह अतिरिक्त चिकनाई सोख ले. गरम गरम बोन्डा चटनी के साथ परोसें।

- पूर्णिमा श्रीवास्तव
08 - मई - 2015






No comments:

Post a Comment