चीनी (Chinese) टोस्ट बनाने की विधि इस प्रकार है:
सामग्री:
ब्रेड - 1 मीडियम
शिमला मिर्च - 100 ग्राम
प्याज़ - 100 ग्राम
गाजर - 100 ग्राम
हरी धनिया - 1 गड्डी
सफ़ेद तिल - 2 छोटा चम्मच
कलौंजी - 2 छोटा चम्मच
सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
अजीनो मोटो - 1 चुटकी
नमक, लाल मिर्च - स्वादानुसार
पनीर - 50 ग्राम
तेल - 300 ग्राम
काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच
विधि:
आलू को उबाल कर, छील कर मैश कर लें. गाजर को कद्दूकस करके पानी निचोड़ लें. शिमला मिर्च के बीज निकाल कर चोप लें. प्याज़ और हरी धनिया को चोप कर के अलग अलग रखें. ब्रेड की स्लाइस को गोल या तिकोने शेप में काट लें. ब्रेड के किनारे निकाल कर कटिंग को पानी में भिगो कर निचोड़ लें और मैश आलू में मिला दें; और इसमें कटा प्याज़, गाजर, सोया सॉस, अजीणो मोटो, नमक, पीसी काली मिर्च और पनीर आदि सब चीज़ों को मिला दें. अब ब्रेड की स्लाइस हाथ में लेकर भीगे हाथ से एक पतली परत आलू की ब्रेड पर चिपकाएं. फिर थोड़ा सा ज्यादा आलू लेकर स्लाइस के ऊपर रखकर हलके हाथों से दबाते हुए हल्का सा गोल शेप दें. गीले हाथों से थोड़ा सा तिल, कलोंजी और हरा धनिया चिपकाएं। तेल को खूब गरम करें. आलू वाली साइड को नीचे की तरफ से रखें क्यूंकि आलू देर से लाल होता है और ब्रेड ज़्यादा लाल हो जाएगी। अब ब्राउन पेपर पर निकाल कर रखते जाएं. तेल को सोख लेगा। कुछ सेकंड के बाद चिली सॉस एंड टोमॅटो सॉस के सॉस परोसिये।
पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment