Sunday, May 24, 2015

कोकोनट क्यूब्स (Coconut Cubes Recipe)

कोकोनट क्यूब्स

सामग्री:

ताज़ा नारियल: 1
दूध: 1.5 लीटर
चीनी: 150 ग्राम
छोटी इलाइची: 5 - 6
घी या मक्खन: 50 ग्राम
सजाने के लिए चिरौंजी: 1 छोटा चम्मच
काजू: 3 - 4
पिस्ता: 3 - 4
चांदी का वर्क: 1
परोसने के लिए: पेपर कप्स

विधि:

नारियल को तोड़ कर उसका काला छिलका छील लीजिये। सफ़ेद भाग को महीन महीन घिस लीजिए. एक कढ़ाई में दूध को धीमी आंच पर पकाइये। जब दूध लगभग सूख जाये तो उसमे चीनी और घी मिलाएं. पानी सूख जाने के बाद उसको अच्छी तरह भूनिये. जब गुलाबी रंग आ जाये तो आंच से उतार कर पिसी हुई इलाइची मिलाएं. चिकनी की हुई थाली में एक इंच ऊंचे तक भरिये और गरम गरम पर कटा हुआ मेवा डालिये और 3 - 4 घंटे तक ठंडा होने दीजिये। जब जम जाये तब चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और पेपर कप्स में रखते जाएं. अगर चांदी का वर्क लगाना हो तो काटने से पहले लगाएं।


पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव











Friday, May 22, 2015

साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada)

साबूदाना वड़ा (व्रत में खाने योग्य)

सामग्री:
साबूदाना: 100 ग्राम
आलू: 750 ग्राम
मूंगफली: 50 ग्राम
हरी मिर्च: 4 - 5
नींबू: 1
तलने के लिए तेल: 200 ग्राम
लाल मिर्च: 1 छोटा चम्मच
नमक (व्रत में सेंधा नमक प्रयोग करें): स्वादानुसार

विधि:
 साबूदाने को 4 - 5 घण्टे भिगो दें. अच्छी तरह फूलने पर छन्नी में रखकर पानी निकाल दें. आलू को उबालकर मैश करें. अब इसमें भीगा हुआ साबूदाना, कटी हरी मिर्च, नमक एवं निम्बू मिलाएं. मूंगफली को हल्का भून कर छिलका निकाल लें और मोटा मोटा कूट कर आलू में मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला कर लगभग तीस - पैंतीस भागों में बाट दें. अब हर भाग को टिक्की का शेप देकर तेज आंच पर डीप  फ्राई कर लें. सुनहरा होने पर ब्राउन पेपर पर निकाल कर रखें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.






Monday, May 18, 2015

चटपटे मूंग (Chatpatey Moong)

चटपटे मूंग

सामग्री:
साबुत मूंग: 200 ग्राम
प्याज़:  100 ग्राम
टमाटर: 100 ग्राम
हरी मिर्च: 8 - 10
निम्बू - 1
पुदीना या हरा धनिया: थोड़ा सा
चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
जीरा: थोड़ा
अदरक: थोड़ा
लहसुन: थोड़ा

विधि:
मूंग को आधा घंटा भिगो कर रखें. मूंग को एक भगोने में डालकर इतना पानी रखें कि ढक जाए. एक प्याज़, लहसुन, 2 - 3 हरी मिर्च चॉप करके डाल दें. नमक दाल कर पकाएं. जब मूंग गल जाये पर टूटे नहीं तो अतिरिक्त पानी को छान लें और ठंडा होने रख दें. इस पानी को सूप की तरह इस्तेमाल करें. प्याज़, हरी मिर्च, पुदीना और टमाटर महीन चॉप कर लें. एक टमाटर की लम्बी स्लाइस काटें और कुछ पुदीने की पत्तियां अलग कर लें. खीरे को फैंसी शेप में काटें। चॉप किया हुआ सब सामान मूंग में मिला दें.  निम्बू, चाट मसाला और लाल मिर्च - हलके हाथों से मिला दें. चटपटे मूंग को प्लेट में लगाकर टमाटर के स्लाइसेस, खीरी की स्लाइसेस, पुदीने की पत्ती से सजा दें.

पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव  






Saturday, May 16, 2015

शाही टुकड़ा (Shahi Tukda)

शाही टुकड़ा 

सामग्री:

ब्रेड स्लाइस: 8 पीस 
चीनी: 100 ग्राम 
दूध: 250 ग्राम 
छोटी इलाइची: 3 - 4  
केसरिया रंग: थोड़ा सा 
तलने के लिए घी: 100 ग्राम 
खोया: 100 ग्राम
मेवा: 100 ग्राम
सजाने के लिए: चांदी का वर्क
खुशबू के लिए: केवड़ा  या एसेंस 

विधि: ब्रेड की स्लाइसेस को हलके गुलाबी रंग होने तक तलें. फिर दूध में चीनी डालकर गरम करें. उसमें रंग एवं इलाइची पाउडर डालें। एक फैले बर्तन में स्लाइसेस फैला दें. ध्यान रहे ब्रेड स्लाइसेस  एक दूसरे के ऊपर न रहें. अब ऊपर से दूध डालें. धीमी आंच पर धीमे - धीमे पकने दें. जब दूध सूख जाये तब आंच से उतार कर थोड़ा ठंडा होने दें.  अब धीरे से चम्मच से उठाकर प्लेट में सजाते जाएं. अब उसी बर्तन में खोये को भून कर हलकी चीनी व केवड़ा एसेंस मिला दें.  अब हर स्लाइस पर खोये को फैला दें. ऊपर से कटा मेवा व चांदी का वर्क सजा कर सर्व करें. 


पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव     



   

Thursday, May 14, 2015

अंकुरित सलाद (Ankurit Salad)

अंकुरित सलाद:

सामग्री:
कालचना: 200 ग्राम  
सबूतमुंग: 100 ग्राम
प्याज़: 250 ग्राम
हराधनिया: थोड़ा सा
पुदीना: 1/2 गड्डी
हरी मिर्च: 8 -10
चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
निम्बू: 3 -4
काला नमक: 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च: 1/2 छोटा चम्मच
सादा नमक: स्वादानुसार
चीनी: 1 छोटा चम्मच

विधि:
चने और मूंग को बीन कर धो कर 8 - 10 घंटे के लिए भिगो दें, पानी निकालकर हल्के गीले कपड़े में बांधकर किसी बर्तन में रख दें. दूसरे दिन हल्का सा पानी छिड़ककर फिर बर्तन में रख दीजिए. तीसरे दिन अंकुर निकल आयेंगे। अगर थोड़ी चिपचिपाहट लगे तो हल्का सा धो लीजिए. पानी सूख जाने पर महीन कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, पुदीना मिला डिजिये.  निम्बू का रस अलग प्याले में निकाल लें. उसमें सब मसलें मिला दें. खाने के पहले सलाद में मिलकर परोसें.

पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव 













ब्रेड के दही बड़े (Bread Ke Dahi Badey)

ब्रेड के दही बड़े

सामग्री:
ब्रेड: 1
आलू: 250 ग्राम
दही: 500 ग्राम
भुना जीरा: 1 छोटा चम्मच
काला नमक: स्वादानुसार
सफ़ेद नमक: स्वादानुसार
मीठी चटनी: 1/2 कप
सजाने के लिए - हरी धनिया - 1 गड्डी
 हरी मिर्च: थोड़ी सी

विधि: आलू को उबाल कर मैश करें और चटपटा मसाला और नमक डालकर तैयार करें. ब्रेड को कटोरी से गोल स्लाइसेस में काटें। एक स्लाइस पर आलू का थोड़ा मिक्सचर लगाकर उसपर दूसरी ब्रेड रखकर हलके से दबाएं। सारे बड़े इस प्रकार बना कर गीले कपड़े से ढक दें ताकि ब्रेड सूखे सूखे नही. अब चौथाई कप दही लेकर एक कप पानी के साथ फेटें और उसमे हल्का सा नमक डालकर रखें. अब बाकी  दही को फेेंट कर रखें. खानें से पहले हर एक बड़े को पहले पतले दही में भिगो कर प्लेट मे लगाते जाएं। ऊपर से गाढ़ा दही डालते जाएं. ऊपर से भुना जीरा, लाल मिर्च, काला नमक छिड़कें. मीठी चटनी, हरा धनिया, हरी मिर्च से सजा कर परोसें,

पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव




Monday, May 11, 2015

मलाई सैंडविच (Cream Sandwich)

हमें यह बताते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है  मात्र चार  में ही यह ब्लॉग दूरस्थ देशों से देखा जा रहा है. आपके साथ के लिए हार्दिक धन्यवाद।


मलाई सैंडविच बनाने की विधि इस प्रकार है: 

सामग्री:
ब्रेड: 1
मलाई: 100 ग्राम
खोया: 50 ग्राम
छोटी इलाइची (पिसी): 3 - 4
चीनी (पिसी): 100 ग्राम
मेवा: 50 ग्राम
घी: थोड़ा सा

विधि:
सबसे पहले खोये को धीमी आंच में भूनकर ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा हो जाने पर मलाई, मेवा, पीसी हुई शक्कर, इलाची दाल दें और उसको अच्छी तरह से मिला दें. इसके बाद सैंडविच टोस्टर में थोड़ा सा घी लगाकर तथा ब्रेड में एक तरफ घी लगाकर तथा इसमें भी एक साइड थोड़ा सा घी लगाकर बीच में मिश्रण भरकर सैंडविच सेक लें और स्वादिष्ट सैंडविच का जल पान करें।

पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव