साबूदाना वड़ा (व्रत में खाने योग्य)
सामग्री:
साबूदाना: 100 ग्राम
आलू: 750 ग्राम
मूंगफली: 50 ग्राम
हरी मिर्च: 4 - 5
नींबू: 1
तलने के लिए तेल: 200 ग्राम
लाल मिर्च: 1 छोटा चम्मच
नमक (व्रत में सेंधा नमक प्रयोग करें): स्वादानुसार
विधि:
साबूदाने को 4 - 5 घण्टे भिगो दें. अच्छी तरह फूलने पर छन्नी में रखकर पानी निकाल दें. आलू को उबालकर मैश करें. अब इसमें भीगा हुआ साबूदाना, कटी हरी मिर्च, नमक एवं निम्बू मिलाएं. मूंगफली को हल्का भून कर छिलका निकाल लें और मोटा मोटा कूट कर आलू में मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला कर लगभग तीस - पैंतीस भागों में बाट दें. अब हर भाग को टिक्की का शेप देकर तेज आंच पर डीप फ्राई कर लें. सुनहरा होने पर ब्राउन पेपर पर निकाल कर रखें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.

No comments:
Post a Comment