Sunday, May 10, 2015

मटर की चाट

मटर की चाट बनाने की  प्रकार है:

सामग्री:
मटर (सफ़ेद): 250 ग्राम
सोडा: एक चुटकी
नमक: स्वादानुसार
जीरा: 1 छोटा चम्मच
धनिया: 1 छोटा चम्मच
सूखा पुदीना: 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च: 1 छोटा चम्मच
काला नमक: 1/2  छोटा चम्मच  
निम्बू: 1
पापड़ी के लिए मैदा: 100 ग्राम
मोयन के लिए तेल: 2  छोटा चम्मच
सजाने के लिए: हरी  मिर्च, हरा धनिया, मीठी या खट्टी चटनी
तलने के लिए तेल: 100 ग्राम

विधि:

मटर को 6 - 7 घंटे भिगो दीजिये। धो कर नमक और सोडा के साथ प्रेशर कुकर में डालिये। और इतना पानी डालिये की मटर ढक जाये। मटर गल जाने के बाद 10 मिनट प्रेशर कूकर में पकाइये। भुना हुआ आधा मसाला और काला नमक मिलाएं।  थोड़ी देर ठंडा के बाद मटर लगभग सूख जाएंगे.
पापड़ी के लिए मैदे में नमक और मोयन मिलाकर कड़ा मैदा गूंथ लीजिए. छोटी छोटी पतली पूरिया बेलिए. चाकू की नोक से गोदिये. हलके गुलाबी रंग में तल लीजिए. परसने के लिए मटर को प्लेट में लगाईये। बचा हुआ मसाला छिड़किये. निम्बू का रस छिड़किये। हरा धनिया, हरी मिर्च और तोड़ी हुई पापड़ी डालिये। साथ में आवश्यक हो तो चटनी डालिये।

पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं रीतिका श्रीवास्तव








No comments:

Post a Comment